{"_id":"57e6c4064f1c1b3276a8343c","slug":"the-woman-died-from-dengue-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित युवती की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित युवती की लखनऊ में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से पीड़ित एक युवती की शुक्रवार देर रात लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, तेज बुखार से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप भीटी, टांडा व जलालपुर तहसील क्षेत्र में है। शुक्रवार को एक तरफ जहां डेंगू से पीड़ित एक युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं शनिवार को तेज बुखार की चपेट में आकर चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत मीरानपुरा रौजा मोहल्ला निवासिनी दरख्शां (24) पुत्री सईद अहमद लगभग छह दिन पहले बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजन उसका स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे थे लेकिन बुखार में कमी नहीं आई। इस पर शुक्रवार को परिवारीजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया। यहां जांच में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन
इस पर उसे देर शाम लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में जब उसे भर्ती कराया गया तो वहां जांच में प्लेटलेट्स 42 हजार निकली। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर शनिवार को तेज बुखार से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
अकबरपुर थाना अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी प्रमोद (21) पुत्र लहुरी को शनिवार भोर में तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अन्तर्गत मीरानपुर निवासी जगदीश (62) पुत्र हरीराम को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, जैतपुर थाना अंतर्गत महमदपुर गांव निवासिनी रीना (30) पत्नी सूर्यभान शुक्रवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत सिकंदराबाद निवासिनी पूजा (35) पत्नी रामवचन को शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ मोहीबुल्लाह ने बताया कि संक्रामक रोगों पर अंकुश पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। डेंगू से युवती की मौत होने की जानकारी नहीं है।