{"_id":"647e1f08a7aed5f0b10b34bd","slug":"the-woman-beat-the-broker-with-a-stick-in-the-deputy-registrars-office-ambedkar-nagar-news-c-13-1-274186-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उपनिबंधक कार्यालय में महिला ने ब्रोकर को डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उपनिबंधक कार्यालय में महिला ने ब्रोकर को डंडे से पीटा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि बिक्री कराने के नाम पर मोटा कमीशन लेना ब्रोकर को भारी पड़ गया। उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर में सोमवार को भूमि बैनामा करने पहुंची महिला को जैसे ही पता चला वह अपना आपा खो बैठी। इसके बाद परिसर में ही पहले डंडे से फिर हाथ से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके साथ आया एक अन्य युवक भी ब्रोकर पर टूटा पर और उपनिबंधक कार्यालय परिसर अखाड़े का मैदान बन गया। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर चंगुला चेहरा निवासी कुशलावती सोमवार को अपने एक भूखंड का बैनामा करने उपनिबंधक कार्यालय पहुंची थीं। बताया जाता है कि भूमि बैनामा के लिए दस्तावेज तैयार हो रहे थे। भूमि खरीद रहे लोगों से उनकी बातचीत हुई तो पता चला कि ब्रोकर मोटा कमीशन ले रहा है। वहां मौजूद ब्रोकर से उन्होंने पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगा। इस वह अपना आपा खो बैठीं। उपनिबंधक कार्यालय कार्यालय परिसर में पहले डंडे से फिर हाथों से पिटाई शुरू कर दी। ब्रोकर भी मारपीट करने लगा तो साथ आए एक अन्य सहयोगी ने ब्रोकर की पिटाई शुरू कर दी।
इससे कुछ देर के लिए उपनिबंधक कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि बगल ही सीओ कार्यालय होने से मामला जल्द ही शांत हो गया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मामला संज्ञान में आया है। कोई तहरीर नहीं आयी है।