फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wife also died due to the shock of her husband's death

Ambedkar Nagar News: पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

Tue, 18 Mar 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The wife also died due to the shock of her husband's death
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के केदरुपुर गांव में रविवार को पति की मौत के बाद दिल्ली से पहुंची पत्नी ने मंगलवार को अंत्येष्टि के समय दम तोड़ दिया। जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले दंपती की अर्थी एक साथ उठी और एक चिता पर दोनों पंचतत्व में विलीन हो गए।
विज्ञापन




केदरुपुर गांव निवासी त्रियुगी नारायण पाठक के पुत्र मनोज पाठक (37) सपरिवार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। होली में मनोज पाठक बच्चों और पत्नी को दिल्ली में छोड़कर घर आए थे। रविवार की रात में अचानक मनोज को हार्टअटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दिल्ली में उनकी पत्नी को मनोज की तबीयत खराब होने की सूचना दी। पत्नी गुंजन पाठक पुत्री राशि (13) और पुत्र सार्थक (4) वर्ष के साथ सोमवार की देर शाम यहां पहुंचीं तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को जब मनोज पाठक के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी गुंजन बेहोश होकर गिर गईं। लोग कुछ समझ पाते तब तक गुंजन की भी मौत हो चुकी थी। पति की मौत के सदमे से पत्नी की भी मौत होने से घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक वरिष्ठ सपा नेता बालगोविंद त्रिपाठी के रिश्ते में साढ़ू थे। घटना से केदरुपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। बाद में पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठाई गई और एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया। बुजुर्ग पिता ने मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।


बॉक्स



मासूमों के सिर से उठा माता पिता का साया

बेटी अपने माता पिता को याद करके रो रही है और भाई सार्थक अभी भी अपने माता-पिता के लौटने का इंतजार कर रहा है। वह बार-बार परिजनों से मम्मी पापा कब आएंगे पूछ रहा है, लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। बस नम आंखों के साथ बच्चों को सांत्वना देने में जुटे हैं। मृतक के परिवार में एक छोटा भाई सुब्बू पाठक व उसका परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed