फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The way is clear for the construction of a veterinary hospital in Pithapur Saraiya village

Ambedkar Nagar News: पीठापुर सरैया गांव में पशु चिकित्सालय बनने का रास्ता साफ

Mon, 23 Jun 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of a veterinary hospital in Pithapur Saraiya village
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के पीठापुर सरैया गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पशुपालकों को पशुओं का इलाज कराने में आसानी होगी। उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ गांव पहुंच कर जमीन आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिले में अभी 18 राजकीय पशु चिकित्सालय संचालित हैं। पशु चिकित्सालय न होने से अभी यहां के लोगों को महरुआ, कटेहरी व भीटी के अस्पतालों में उपचार कराने जाना पड़ता है। वहीं इसके निर्माण के बाद लगभग 12 किमी की दौड़ से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बाबा आनंद सिंह ने राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से कई बार आग्रह किया था। किसानों की समस्या को देखते हुए कई बार शासन व विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया, जिसके बाद शासन से पशु अस्पताल की स्वीकृति मिली। हालांकि अभी इसका बजट नहीं मिला है। इस संबंध में सीवीओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन से निदेशक पशुपालन को पत्र लिखा गया है। कार्यदायी संस्था भी नामित है। बजट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed