{"_id":"5772b4094f1c1bde3a79a8a8","slug":"the-wall-collapsed-the-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
महेशपुर बगीवा गांव में मंगलवार दोपहर एक कच्ची दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सूचना के बाद भी देर से घटनास्थल पर पहुंचने से पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गांव निवासी मोहम्मद नसीर (37) पुत्र अब्दुल कय्यूम मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब घर के बाहर कुछ कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक घर की कच्ची दीवार ढह गई। वह मलबे की चपेट में आ गया। परिवारीजन समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और मलबा हटाया।
विज्ञापन
लगभग आधे घंटे बाद नसीर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजन में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समय पर न पहुंचने को लेकर पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में भी पुलिस का लापरवाह रवैया चिंताजनक है। एसओ ध्रुवचंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी।