फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The tricolor was waved with pride

चहुंओर शान से लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was waved with pride
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी देते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे जोश व उत्साह के साथ विविध आयोजन हुए। इस दौरान चहुंओर शान से तिरंगा लहराया और जन गण मन गूंजा। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वज फहराया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन से लेेकर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा भी बिखरी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया। इसके बाद सभागार में भारत के महान सेनानियों को याद किया। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उसकी महत्ता समझाई। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने तिरंगा फहराकर आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। बाद में पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम ने ध्वज फहराकर कर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन

नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन पुलिस, रेडियो शाखा, यूपी 112, गरुण वाहिनी, एनसीसी, होमगार्ड्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को ट्रॉफी दी गई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख के श्रीनिवास राव ने तिरंगा फहराया। सीआईएसएफ के जवानों ने तिरंगे को मार्च पास्ट कर भव्य सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। तक्षशिला एकेडमी में प्रबंधक व सांसद रितेश पांडेय ने ध्वज फहराकर छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की महत्ता समझाई। एसपीएस इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा में प्रबंधक अरुणेश यादव, सरस्वती शिशु मंदिर लोहियानगर में प्रबंधक नरेंद्र कुमार अग्रहरि, रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय रतनपुर में मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा व संस्थापक पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार ने तिरंगा लहराया। एनडी इंटर नेशनल स्कूल जुनेदपुर इंदईपुर में प्रबंधक डॉ. डीपी सिंह ने ध्वज फहराया।
जलालपुर तहसील परिसर में एसडीएम भरतलाल सरोज, ब्लॉक परिसर में बीडीओ एके पांडेय, नगर पालिका कार्यालय परिसर में अध्यक्ष फरजाना खातून व अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराया। भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, कोतवाली जलालपुर में कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। राजेसुल्तानपुर के लल्लनजी ब्रह्मचारी महाविद्यालय में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह, आरपीपीएस इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेंद्र वर्मा उर्फ कल्लू वर्मा व अमित वर्मा, टीपीएस बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजनारायण वर्मा, थाना राजेसुल्तानपुर में एसओ पीएन तिवारी, प्राथमिक विद्यालय तेंदुआई कला में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र प्रताप यादव, पं. जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य उमेश पांडेय ने ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आलापुर तहसील मुख्यालय पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। तहसीलदार आलोक रंजन व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केजी मिश्रा मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ जगदीश लाल टम्टा, अधिवक्ता संघ भवन पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केजी मिश्रा तथा महामंत्री योगेंद्र प्रसाद यादव, ब्लॉक पर प्रमुख संगीता देवी व बीडीओ मोहम्मद आरिफ, उप निबंधक कार्यालय पर उप निबंधक अभिषेक सिंह, बीओबी शाखा पर प्रबंधक अतुल कुमार ने तिरंगा फहराया। जय बजरंग इंटर कॉलेज में प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक शिक्षण संस्थान में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कुमार कनौजिया, जीजीआईसी आलापुर में प्रधानाचार्य अनुपमा उपाध्याय, सिंगारी देवी महाविद्यालय में उप प्रबंधक सुनील कुमार यादव, एचडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर आशा यादव, थाना आलापुर में एसओ बृजेश कुमार सिंह ने ध्वज फहराया। पं. रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजयनारायण कुमार पांडेय, जय बजरंग पब्लिक स्कूल सिपाह में मंत्री पवन कुमार वर्मा, जय बजरंग बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रामविलास यादव, खंड शिक्षा कार्यालय रामनगर में एबीएसए श्रवण कुमार यादव ने ध्वज फहराया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
जहांगीरगंज क्षेत्र में ब्लॉक में बीडीओ आरके चौरसिया, सीडीपी कार्यालय पर परियोजना अधिकारी विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एबीएसए बड़काऊ वर्मा, फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफीक, जय मां दुर्गे बालिका विद्यालय में प्रबंधक निर्भयनारायण सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. उदयचंद्र यादव ने तिरंगा लहराया। विद्युतनगर में विवेकानंद इंटर कॉलेज में पीएनबी बैंक शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी, बाबा रामशरण दास शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा सीमेंट वर्कर्स में यूनिट हेड पीएस राधाकृष्ण व प्रबंधक अजय पांडेय ने ध्वज फहराया।

टांडा तहसील में एसडीएम अभिषेक पाठक ने ध्वज फहराया। अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष रामनरेश कनौजिया, कोतवाली में सीओ संतोष कुमार, नगर पालिका परिषद कार्यालय पर ईओ मनोज कुमार, सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. जय प्रकाश, लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक पंडित प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, टीएनपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रमेश पाठक, एचटी इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सामाजिक संस्था सहयोग द हेल्प ने चौक घंटाघर पर स्थित पुलिस बूथ पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर में प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed