फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The toll plaza supervisor was beaten up by Azamgarh MLC's son

Ambedkar Nagar News: टोल प्लाजा सुपरवाइजर को आजमगढ़ एमएलसी के बेटे ने पीटा

Fri, 17 Jul 2026 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The toll plaza supervisor was beaten up by Azamgarh MLC's son
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के फुलवरिया टोल प्लाजा (टीपी-09, किमी-203) पर टोल शुल्क मांगने पर सुपरवाइजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुपरवाइजर गाजीपुर निवासी अजीत राय ने आजमगढ़ के भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर के पुत्र संदीप राजभर के विरुद्ध जैतपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार 14 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अजीत राय लेन संख्या-1 पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो से पहुंचे एमएलसी के पुत्र संदीप राजभर उर्फ रिंकू ने बिना टोल शुल्क दिए वाहन निकालने का प्रयास किया। जब सुपरवाइजर ने नियमों का हवाला देते हुए टोल शुल्क जमा करने को कहा तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

पहले आरोपी ने टोल बूथ के बाहर सुपरवाइजर के साथ मारपीट की फिर जबरन बूथ के अंदर घुसकर दोबारा हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो और ऑडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिन्हें जांच के दौरान पुलिस को सौंपा जाएगा। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed