फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The target of farmer registry increased from 3.67 lakh to 4.61 lakh

Ambedkar Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य 3.67 लाख से बढ़कर हुआ 4.61 लाख

Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The target of farmer registry increased from 3.67 lakh to 4.61 lakh
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भेजे जाने का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य करीब एक लाख बढ़ा दिया गया है। अचानक लक्ष्य बढ़ने से विभागीय अफसर परेशान हैं और इसके लिए मंथन का दौर शुरू किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री में बाधा बन रही नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त 3,67,827 किसानों को गई थी। इनकी फार्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता पर कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन करीब डेढ़ माह बीतने के बाद भी अब तक 1,45,040 ही पंजीकरण किए जा सके हैं। शनिवार-रविवार को पोर्टल पर यह लक्ष्य बढ़ाकर 4.61 लाख कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आज तक जितने भी लोगों को सम्मान निधि की किस्त गई है, उनका भी डेटा अपलोड कर दिया गया है। अचानक लक्ष्य बढ़ने के चलते अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इसको लेकर सोमवार को उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात कर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री का सर्वर दिन में ठीक नहीं चल रहा है तो सुबह व रात में जनसुविधा केंद्र खोले जाएं। किसानों को सेल्फ मोड में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उधर, 19वीं किस्त के लिए 3,86,500 किसानों का डेटा सत्यापित कर दिया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड पर कराई जा रही हैं। किसानों का डेटा भेज दिया गया है। आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed