फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The speed of trains is slowing down, more than a dozen trains are late.

Ambedkar Nagar News: धीमी पड़ रही ट्रेनों की रफ्तार, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The speed of trains is slowing down, more than a dozen trains are late.
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। सर्दी में कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि एक दर्जन ट्रेनें सोमवार को आठ घंटे से अधिक देरी से अकबरपुर स्टेशन आईं।
विज्ञापन


कोहरे के मौसम में ट्रेनों में सफर करना यात्रियों के लिए मुसीबत से कम नहीं होता है। ट्रेनें डायवर्ट व रोक-रोक कर चलाई जाती हैं, जिससे अधिकतर लेट होती हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगता है। इसमें 15744 फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे 47 मिनट, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे 16 मिनट, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे नौ मिनट, 14649 सरयु यमुना एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट, 15743 फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट, 15026 मऊ एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट देरी से स्टेशन आईं। इसके अलावा 12226 कैफियात एक्सप्रेस, 04217 लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल, 19166 अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा, 19322 पटना इंदौर एक्सप्रेस एक-एक घंटा व अन्य ट्रेनें देरी से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इस लेटलतीफी की वजह से कई यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल कराया। यात्री सरोज कु़मार ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए आए थे, लेकिन ट्रेन लेट होने से प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे हैं। वहीं, थोड़ी पर मौजूद पटना जाने वाले यात्री शुलभ का कहना था कि रेलवे दावे व्यवस्था को ठीक करने का करता है। इसके बावजूद ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें कोहरे की वजह से अपने गंतव्य से ही देरी से स्टेशन पहुंची हैं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed