फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Roadways bus will run from Akbarpur to Lucknow

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर से लखनऊ तक दौड़ेगी रोडवेज बस

Thu, 04 Jun 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
The Roadways bus will run from Akbarpur to Lucknow
अकबरपुर डिपो।-संवाद
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए अकबरपुर से लखनऊ के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार से शुरू हुई यह सेवा अमिया भाभनपुर, शेखपुर मालपुरा और बरियावन जैसे ग्रामीण इलाकों को सीधे राजधानी से जोड़ेगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बस सुबह 5:30 बजे अकबरपुर से रवाना होगी और 6:30 बजे नृपति नारायण डिग्री कॉलेज, अमिया भाभनपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 7 बजे अमिया भाभनपुर से प्रस्थान कर शेखपुर मालपुरा और बरियावन होते हुए दोपहर करीब एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों तथा मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नई बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि अमिया भाभनपुर और शेखपुर मालपुरा मार्ग पर सड़क संकरी होने के कारण संचालन में कुछ व्यावहारिक चुनौतियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed