फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The problem of jam will be overcome in Akbarpur city

अकबरपुर नगर में दूर होगी जाम की समस्या

Tue, 10 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The problem of jam will be overcome in Akbarpur city
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी व निजी बसें 10 मई से सुबह 10 से शाम सात बजे तक अकबरपुर नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें अब अकबरपुर नगर के बाहर से होकर गुजरेंगी। इससे अकबरपुर नगर में जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि इस व्यवस्था से अकबरपुर नगर के अंदर के यात्रियों को मुश्किलें होंगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के अंदर से अब अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें नहीं गुजर सकेंगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अकबरपुर नगर के अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहे, बस स्टेशन क्षेत्र, नई सड़क, पटेलनगर तिराहे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से जूझने वाले लोग इसे दूर करने की मांग आए दिन उठाते रहते हैं। जाम में फंसने से लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें भी होती हैं। सबसे अधिक मुश्किल पुराने तहसील तिराहे व बस स्टेशन क्षेत्र में होती है। कारण यह कि इन दोनों क्षेत्रों में बसें आड़ी-तिरछी खड़ी हो जाती हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ही अब पुलिस प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें सुबह 10 से शाम सात बजे तक अकबरपुर नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। बताया कि अयोध्या की तरफ से आने वाली बसें अन्नावां से श्रवणक्षेत्र होते हुए पहितीपुर के निकट निकलेंगी। इसके बाद दोस्तपुर रोड होते हुए नगर के बाहर से बसखारी रोड के जरिए आजमगढ़ की तरफ चली जाएंगी। इसी प्रकार से अन्य जनपदों से आने-जाने वाली बसों को भी बाईपास के रास्ते से ही गुजरना पड़ेगा।

सख्ती से कराया जाएगा पालन
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दूर करने के लिए अब 10 मई से अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें सुबह 10 से शाम सात बजे तक नहीं प्रवेश कर सकेंगी। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
अशोक सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed