फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The police team that went to arrest the warrantee was taken hostage

Ambedkar Nagar News: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को बनाया बंधक

Tue, 10 Jun 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The police team that went to arrest the warrantee was taken hostage
पुलिस हिरासत मेंं हंसवर पुलिस को बंधक बनाने वाले आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी। मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र में सोमवार की शाम वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम को घर में बंधक बना लिया गया और अभद्रता की गई। इस बीच वारंटी मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस टीम को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने छह नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर निवासी मोहम्मद कलीम के खिलाफ वर्ष 2024 में अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में लगातार गायब चलने के कारण न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सोमवार शाम हंसवर थाने में तैनात उप निरीक्षक दीपक प्रजापति अपने चार आरक्षियों के साथ वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए गए हुए थे, लेकिन वारंटी घर पर नहीं मिला था।
विज्ञापन

कांस्टेबल के साथ बीते सोमवार को दोपहर तीन बजे कलीम के घर पहुंचे लेकिन वारंटी कलीम वहां नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली की कलीम पड़ोसी सईद के घर में छिपा है। इस पर पुलिस टीम सईद के घर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। घर में सिर्फ महिलाएं ही थीं, जिन्होंने फोन कर सईद को मौके पर बुला लिया। सईद ने पुलिस टीम को घर के अंदर देख बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो सईद व उसके परिवार के लोगों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने अपने उच्चाधिकारी को फोन कर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस ने पहुंच कर दरवाजा खुलवाया। हंसवर थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि छह नामजद तथा कुछ अज्ञात की खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सईद व आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed