फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The PCS exam will be conducted under the supervision of 24 sector and static magistrates

Ambedkar Nagar News: 24 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा

Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The PCS exam will be conducted under the supervision of 24 sector and static magistrates
अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में कक्षनिरीक्षकों से संवाद करते डीएम अनुपम शुक्ला।
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा 24 विद्यालयों में होगी, जिसमें 11304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 24 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज अकबरपुर में कक्ष निरीक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे का समय है। अभ्यर्थियों को अपने केंद्र पर सुबह बजे पहुंचना होगा। 8:45 पर गेट बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर एक बजे केंद्र पर पहुंचना होगा और 1:45 बजे गेट बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीन, स्कैनर व प्रिंटर की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने निर्देश दिया कि दो पहले निरीक्षण व परीक्षार्थी की जांच पड़ताल व किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तुरंत उच्चाधिकारी को सूचना देंगे। परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या



बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर 480

बीएन केबी पीजी कॉलेज अकबरपुर 600



रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर 384

रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी 480



कौमी इंटर कॉलेज टांडा 480

आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा 480



एचटी इंटर कॉलेज टांडा 480

मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा 384



टीएन पीजी कॉलेज टांडा 384

एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी 384



श्री हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज किछौछा 480

राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज विद्युतनगर टांडा 480



राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर 480

राअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन 480



सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर 600

जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव 600



नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर 480

बाबा बरूआदसा पीजी कॉलेज परूइया आश्रम 480



श्री रंगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर 480

मो. शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर 480



जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला 480

शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कासिमपुर 384



जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा 480

एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर 384
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed