फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The old man jumped into the Saryu river

Ambedkar Nagar News: वृद्ध ने सरयू में लगाई छलांग

Sun, 14 Jul 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
The old man jumped into the Saryu river
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव के निकट रविवार को एक वृद्ध ने सरयू नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार को 60 वर्षीय वृद्ध ई रिक्शे पर बैठकर नदी के तट पर पहुंचा। चंद दूरी पर स्थित मंदिर में माथा टेका। वापस आकर अपना धोती कुर्ता उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने सोचा कि वह स्नान करने के लिए नदी में कूदा होगा। काफी देर बाद भी जब वृद्ध बाहर नहीं निकला तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में वहां पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंच गई। शाम तक गोताखोर वृद्ध की तलाश करने में जुटे रहे। बहुत तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि वृद्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली सकी है। गोताखोर टीम तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed