{"_id":"6a66439ff2542588710c0a0d","slug":"the-officer-in-charge-of-the-surveillance-cell-is-accused-of-slapping-the-constable-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161452-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सर्विलांस सेल प्रभारी पर आरक्षी को थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सर्विलांस सेल प्रभारी पर आरक्षी को थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाने में तैनात आरक्षी अमित ने सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद यादव पर थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के संबंध में आरक्षी अमित ने एसपी प्राची सिंह से शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच सीओ टांडा को सौंप दी है।
आरोप है कि शनिवार को सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद यादव मालीपुर क्षेत्र में एक केस के सिलसिले में गए हुए थे। इसी दौरान किसी बात पर उनकी आरक्षी अमित से बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव आक्रोशित हो गए और उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने ही आरक्षी अमित को थप्पड़ जड़ दिया। सूत्रों के अनुसार घटना के समय मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इसका वीडियो बना लिया था।
घटना के सामने आने के बाद अंबेडकरनगर पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया सेल के माध्यम से यह स्वीकार किया कि उन्हें प्रकरण के संबंध में एक प्रार्थनापत्र मिला है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच सीओ को सौंप दी गई है। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई है। गवाहों के बयान दर्ज कराए जाएंगे और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान कहासुनी की चर्चा
पुलिस महकमे के अलावा सोशल मीडिया पर यह पूरा घटनाक्रम शनिवार को मालीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान घटित होना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सर्विलांस प्रभारी ने सिपाही को कुछ जिम्मा सौंपा था, लेकिन जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी हो गई थी। बस इसी बात को लेकर माहौल गर्मा गया था। यह भी चर्चा है कि इस दौरान विभाग के एक उच्च अधिकारी से भी कहासुनी हुई थी।