फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The miscreants roaming on bail will soon be inside the jail

Ambedkar Nagar News: जमानत पर घूम रहे बदमाश जल्द होंगे जेल के भीतर

Tue, 04 Apr 2023 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The miscreants roaming on bail will soon be inside the jail
अंबेडकरनगर। माफिया खान मुबारक गैंग के जो गुर्गे जमानत पर रिहा होकर बाहर घूम रहे हैं वे जल्द ही जेल के भीतर होंगेे। पुलिस ने गुर्गों के जमानतदारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमानतदार अगले चंद दिनों में कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत वापस लेने वाले हैं। कुछ गुर्गों के जल्द ही आत्मसमर्पण करने की भी खबर है।
विज्ञापन

हरदोई जेल में बंद माफिया सरगना खान मुबारक गैंग पर पुलिस का शिकंजा फिर से कस रहा है। लगभग एक वर्ष पहले जनपद पुलिस ने खान मुबारक व उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। करोड़ों की संपत्ति जब्त व ध्वस्त करने के साथ ही कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक-एक कर कई बदमाश जमानत पर बाहर आ गए।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले के दौरे पर पहुंचे आईजी जोन अयोध्या प्रवीण कुमार ने माफियाओं व बड़े बदमाशों पर कार्रवाई में शिथिलता को लेकर जनपद पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। आईजी के कड़े तेवर का असर होने लगा है। दो दिन पहले ही खान मुबारक गैंग के एक गुर्गे मोहम्मद यहिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो वहीं अन्य गुर्गों की तलाश में छापे डाले जा रहे हैं। इनमें वे बदमाश भी शामिल हैं जो जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ऐसे जमानतदारों से संपर्क में है जिन्होंने खान मुबारक गैंग के सदस्यों की जमानत ले रखी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सख्ती के चलते कई बदमाश आत्मसमर्पण की राह खोज रहे हैं तो वहीं कुछ बदमाशों के जमानतदार जल्द ही कोर्ट पहुंचकर अपनी जमानत वापस लेने का प्रार्थनापत्र देने वाले हैं। इसके बाद भी बदमाश यदि कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो पुलिस उन्हें फरार घोषित कर कुर्की आदि की प्रक्रिया को अंजाम देगी। खबर है कि अगले कुछ दिनों में खान मुबारक गिरोह पर पुलिस की सख्ती का असर देखने को मिल सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed