फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The miscreants looted cash and jewelery from the shopkeeper

बदमाशों ने दुकानदार से नकदी-जेवरात लूटे

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted cash and jewelery from the shopkeeper
बदमाशों ने दुकानदार से नकदी-जेवरात लूटे
विज्ञापन

हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव के पास तीन बदमाश एक दुकानदार को धमका कर सोने की झुमकी व 14 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर सम्मनपुर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी सुजीत कुमार सोनी थाना क्षेत्र के कठउवा पुल के पास सराफा व बर्तन की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मछली गांव के निकट सड़क के किनारे स्थित पचहत्तर बाग के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद सोने की एक जोड़ा झुमकी व 14 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। सम्मनपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में एक नामजद के साथ दो अज्ञात पर केस दर्ज करने की मांग की गयी है। थानाध्यक्ष सूबेदार यादव ने घटना को संदिग्ध मानते हुए पूरे मामले की छानबीन के बाद ही केस दर्ज करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed