फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The minister in charge checked the security arrangements in Manja

Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने मांझा में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 14 Aug 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge checked the security arrangements in Manja
.राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामसभा अराजी देवारा पुरवा-करिया लोलिनया में बाढ़ प्रभ
राजेसुल्तानपुर। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर बाढ़ प्रभावित मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने करिया लोनिया का पूरा में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद मांझा कम्हरिया में सरयू नदी के किनारे पहुंचकर कटान रोकने के लिए लगाए गए परक्यूपाइन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बाढ़ व कटान की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


चौपाल में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो। चौपाल के बाद मंत्री बद्री का पूरा मजरे के उत्तर सरयू नदी के किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने कटानरोधी कार्य के लिए लगाए गए परक्यूपाइन की स्थिति देखी। ग्रामीणों से नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने मांझा क्षेत्र का चकबंदी कार्यालय इंदईपुर में होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कार्यालय दूर होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसे आलापुर तहसील या मांझा क्षेत्र में ही स्थापित करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने दर्शननगर चौराहे से मांझा कम्हरिया तक पक्की सड़क बनवाने की मांग भी प्रभारी मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed