फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The message of staying healthy through yoga will be given today from Chandrashekhar Azad Park

Ambedkar Nagar News: चंद्रशेखर आजाद पार्क से आज दिया जाएगा योग से निरोग रहने का संदेश

Fri, 20 Jun 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The message of staying healthy through yoga will be given today from Chandrashekhar Azad Park
योग की तैयारी....कलेक्ट्रेट के निकट पालिका की ओर से कराए गए योगाभ्यास में शामिल लोग। पालिका
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह जिले का चंद्रशेखर आजाद पार्क ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा। कचेहरी रोड स्थित सीडीओ आवास के सामने बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर सुबह 5:30 बजे से हजारों की संख्या में प्रतिभागी एक साथ योगाभ्यास करेंगे। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

शासन के नामित नोडल अधिकारी प्रांजल यादव व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी योग में सहभागिता करेंगे। जिला स्तरीय आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी जयराम यादव ने बताया कि आयोजन स्थल पर मंच, साउंड, बैठने की व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका को स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई व प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान गर्मी के दृष्टिगत मेडिकल स्टाफ भी ओआरएस, एंबुलेंस, और दवाओं के साथ तैनात रहेगा।
विज्ञापन



इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम


योग दिवस पर केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि पुलिस लाइन, तहसील, विकासखंड, विद्यालय, महाविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्थान पर मास्टर ट्रेनर, सहयोगी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों की नामावली तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग सप्ताह के विजेताओं को मिलेगा सम्मान

15 से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत कराई गई निबंध, चित्रकला व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज के मुख्य कार्यक्रम में मंच से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव प्रदान करेंगे।



आयुष कवच एप पर करना होगा फोटो अपलोड

योग दिवस पर प्रतिभागियों को ‘आयुष कवच’ एप पर योग करते हुए अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने बताया कि यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ई-मेल आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। एप में योग से जुड़ी विधियों और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी उपलब्ध है। फोटो अपलोड कर प्रतिभागी अपनी डिजिटल सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, जिसे शासन स्तर पर भी मॉनिटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed