{"_id":"685b0b53957970416f0a19b3","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-just-eight-days-after-the-marriage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-137226-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शादी के आठ दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शादी के आठ दिन बाद ही विवाहिता को घर से निकाला
Wed, 25 Jun 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा इलाके में मार्च माह में शादी के आठ दिन बाद ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
आजमगढ़ जिले के बलरामपुर हाफिजपुर पीएसी मोड़ फर्स्ट गेट निवासी नीतिका गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। नीतिका ने बताया कि उनका विवाह दो मार्च 2025 को अंबेडकरनगर के टांडा क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी संजय मोदनवाल के साथ हुआ था। शादी के बाद वह मात्र आठ दिन ही ससुराल में रहीं। पति संजय मोदनवाल, ससुर विंध्याचल मोदनवाल, जेठ शाने मोदनवाल, जेठानी पूजा, देवर प्रीतम, जितेंद्र और ननद ज्योति ने उन पर दो लाख रुपये नकद और एक पल्सर बाइक लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
10 मार्च को आरोपियों ने मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए नीतिका को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।