फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Lord protects his devotees and establishes Dharma

Ambedkar Nagar News: भक्तों की रक्षा कर धर्म की स्थापना करते हैं प्रभु

Thu, 20 Mar 2025 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
The Lord protects his devotees and establishes Dharma
कटेहरी के अकारीपुर में कथा में मौजूद श्रद्धालु।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। जब-जब पाप बढ़ जाता है, धर्म की हानि, साधु-संतों और भक्तों का अपमान होने लगता है, तब तब प्रभु अवतार लेते हैं और भक्तों की रक्षा कर पाप का अंत करते हैं।
विज्ञापन

यह बातें ग्राम अकारीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रवाचक पं. तुलसीराम शास्त्री ने श्रोताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि प्रभु बहुत ही भक्त वात्सल्य हैं। अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। त्रेतायुग में जब रावण का अत्याचार बढ़ गया, तो उन्होंने राम के रूप में अवतरित होकर रावण का विनाश कर अपने भक्तों और धर्म की रक्षा की।
विज्ञापन

इसी तरह द्वापर युग में कंस का अत्याचार बढ़ने पर भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और धर्म की स्थापना की। प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार, भगवान कृष्ण के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। भगवान कृष्ण के जन्म पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और प्रार्थना की। उर्मिला त्रिपाठी, केदारनाथ तिवारी, डाॅ. विजयकांत दुबे, विवेकानंद तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed