फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The last location of the robbers was found in Tarun, Ayodhya

Ambedkar Nagar News: अयोध्या के तारुन में मिली लुटेरों की आखिरी लोकेशन

Mon, 07 Apr 2025 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 07 Apr 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
The last location of the robbers was found in Tarun, Ayodhya
अंबेडकरनगर। जनसेवा केंद्र संचालक से शुक्रवार को असलहे के बल पर लूट करने वाले लुटेरों की आखिरी लोकेशन अयोध्या जिले के तारुन में मिली है। यहां से आगे की लोकेशन पुलिस ढूंढने में जुटी है। इसके लिए पुलिस की एक टीम अयोध्या में डेरा डाले है। अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा चुकी है। 50 संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की गई। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

भीटी के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी की सेनपुर चौराहे पर शिवम तिवारी जनसेवा केंद्र पर शुक्रवार रात 9.30 बजे रुपयों का मिलान कर रहे थे। तभी वहां पल्सर से पहुंचे दो युवक असलहे के बल पर 3.50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले थे। पीछा करने पर बदमाशों ने शटर बंद कर दिया था और फायर कर दहशत फैलाकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


खंगाली जा रही कॉल डिटेल
पुलिस घटना के समय आधा किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मोबाइल नंबरों के साथ ही जन सेवाकेंद्र संचालक सत्येंद्र और उनके परिजनों के मोबाइल पर आने और जाने वाले नंबरों की कुंडली खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द ही लूट की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed