Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The land of the former Chief Minister was also deeded to three more people

Ambedkar Nagar News: पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन का तीन और लोगों को भी किया गया था बैनामा

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The land of the former Chief Minister was also deeded to three more people
अंबेडकरनगर/आलापुर। पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन खरीदने वाले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व उनके भाई ने कई और लोगों से भी जमीन का बैनामा किया था। इस पूरे प्रकरण में जांच शुरू होने के बाद कई और खरीदार भी सामने आने लगे हैं। माना जा रहा है कि एक ही जमीन को कई बार बेचा जा चुका है। फिलहाल तहसील प्रशासन बैनामा के समय के दस्तावेज मंगाने में जुटा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम तहसील आलापुर क्षेत्र के ग्राम रामनगर महुवर में गाटा संख्या 1235 क क्षेत्रफल 0.152 हेक्टेअर जमीन है। पूर्व में यह जमीन इनकी मां अपर्णा कुमारी के नाम दर्ज थी, जिनका निधन वर्ष 1986 में हो गया था। हंसवर के ग्राम क्वेटला निवासी रामहरक चौहान ने वर्ष 1989 में मुख्तार ए आम दिग्विजय सिंह उर्फ दुर्गविजय सिंह निवासी मगहर बनकर इस जमीन को जालसाजी कर जियालाल, राजबहादुर पुत्रगण शिव प्रसाद व मंगली पुत्र मद्धू निवासी रामनगर महुवर के नाम बैनामा कर दिया था। प्रकरण की जांच होना शुरू हुई तो कई और खुलासे भी होने लगे हैं। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जियालाल और उनके भाई ने वर्ष 1992 में अपने हिस्से की जमीन को राजराम पुत्र बदलू, अर्जुन व रामराज पुत्रगण सुमिरन निवासी रामनगर महुवर को बैनामा कर दी थी।
विज्ञापन

केयरटेकर अनिल यादव की शिकायत के बाद जांच में कई और खरीदार भी सामने आ रहे हैं। हालांकि किसी के भी नाम दाखिल खारिज अब तक नहीं हो पाया है। उधर, दूसरी ओर तहसील प्रशासन ने 1989 में हुई बैनामा के समय रामहरक की ओर से प्रस्तुत किए गए मुख्तारे आम का कागज निकलवाने के लिए रजिस्ट्रार टांडा को पत्र लिखा है। सोमवार को जिला लाल व उसके परिजनों की ओर साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने थे, लेकिन उसमें भी प्रगति शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::

जमीन से संबंधित तमाम दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। मुख्तारे खास का दस्तावेज निकलवा जा रहा है। सभी दस्तावेज सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष सिंह, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed