{"_id":"61b0ef2d5d10ed0f6075d3ce","slug":"the-issue-of-use-of-force-on-the-candidates-of-teacher-recruitment-echoed-in-the-lok-sabha-ambedkar-nagar-news-lko6080593126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजा शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में गूंजा शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग का मुद्दा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठी चार्ज की सांसद रितेश पांडेय ने निंदा करते हुए मुद्दे को बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया। कहा कि नियमानुसार आरक्षण करते हुए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अविलंब पूरी की जाए। सांसद ने कहा कि रोजगार देने की बजाए भाजपा सरकार में युवाओं पर लाठियां चलाई जा रही हैं। उनका तरह तरह का उत्पीड़न किया जा रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है। युवाओं के साथ इस तरह का सुलूक कतई नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि 69 हजार रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती में देरी को लेकर बीते दिनों लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन किया था। उत्तर प्रदेश द्वारा इस कार्रवाई पर सांसद रितेश पांडेय ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया। एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं से किए वादों को पूरा नहीं कर रही तो दूसरी तरफ उन पर लाठी डंडे बरसाए जा रहे हैं। युवाओं पर उत्पीड़न व उन्हें धोखा देने के मामले में मौजूदा भाजपा सरकारों ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। यह युवाओं के साथ छलावा है।
उन्होंने प्रकरण को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती की परीक्षा 2019 में हुई थी। इसमें ओबीसी व अनुसूचित जाति को नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया गया। यह समाज के दबे कुचले तथा परेशान वर्ग के साथ धोखा है। उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। सांसद ने सरकार से मांग की कि नियमानुसार आरक्षण लागू करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाए। (संवाद)