{"_id":"62701bc1222b630af91045f7","slug":"the-injured-soldier-died-in-the-accident-ambedkar-nagar-news-lko6288972141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल सिपाही ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल सिपाही ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीती 23 अप्रैल को ड्यूटी से घर आते समय वनरोज से टकराकर घायल हुए सिपाही की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी अशोक यादव (40) अयोध्या में पुलिस विभाग में तैनात थे। बीती 23 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान जहांगीरगंज-बसखारी मार्ग के नरियांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट वनरोज की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवारीजनों ने उन्हें आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां रविवार देर शाम उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अशोक के छोटे भाई आलापुर तहसील में अधिवक्ता हैं।
सिपाही अशोक यादव की दुर्घटना में हुई मौत के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच शोक संतृप्त परिवार को ढांड़स बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, पूर्व विधायक अनीता कमल, सपा विधायक त्रिभुवन दत्त, संजय शर्मा व योगेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।