फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The ideology of the Sangh is making the country strong

Ambedkar Nagar News: देश को मजबूत बना रही है संघ की विचारधारा

Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 21 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The ideology of the Sangh is making the country strong
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर पंचायत जहांगीरगंज में पत्रक वितरण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर संघ के उद्देश्यों और विचारधारा की जानकारी दी। सभी ने जहांगीरगंज तिराहे से बावली चौक तक लोगों से मुलाकात कर पत्रक वितरित किए। पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता है। संघ की विचारधारा देश को मजबूत बना रही है। भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि अमृत काल में भारत को आत्मनिर्भर बनाकर उसे परम वैभव तक पहुंचाना संघ का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, अमरेंद्र कांत सिंह, राघव तिवारी, अजय पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed