{"_id":"6820d9cbbd12be685b0afc71","slug":"the-heat-tormented-the-whole-day-relief-came-from-the-sky-in-the-evening-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1198639-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिनभर गर्मी का सितम, शाम को आसमान से बरसी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिनभर गर्मी का सितम, शाम को आसमान से बरसी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से जहां तेज धूप और लू की स्थिति बनी रही, वहीं, दोपहर एक बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शहर समेत अलग-अलग क्षेत्रों में शाम तक बारिश का सिलसला जारी रहा। बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर आम, मेंथा व जायद की अन्य फसलों को भी राहत मिली है।
रविवार को सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई थी, जिससे तापमान 30 डिग्री के पार हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा तो धूप की तपिश से धरा झुलसने लगी। दोपहर तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बीच 10 किमी प्रतिघंटा से चलने वाली गर्म हवा के थपेड़ों ने भी परेशान किया। सड़कों पर लोगों की आवाजाही सीमित रही और दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर करीब एक बजे मौसम ने करवट ली।
अचानक बादल घिर आए। कुछ ही देर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई। शहर में करीब दो घंटे तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश ने गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। जलालपुर क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन के बाद आंधी आई, लेकिन बारिश नहीं हुई। भीटी के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। टांडा में बारिश नहीं हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा है।