फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The heat increased the number of patients

Ambedkar Nagar News: गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

Thu, 12 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The heat increased the number of patients
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। 
अंबेडकरनगर। तेज धूप और गर्मी से लोगों की सेहत खराब हो रही है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, सिरदर्द, पेट रोग, घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, धूप अधिक होने से ब्लड प्रेशर भी लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें 100 से 200 मरीज मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। इमरजेंसी में भी यही हालात हैं। इनमें से ज्यादातर में सिरदर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप भी ठीक नहीं है। बुधवार को इमरजेंसी में मीरानपुर निवासी सोनी गुप्ता, यरकी की तारा देवी, ऊंचेगांव के शिवनायक, हासिमगढ़ की शिवांशी व ब्राहीमपुर के प्रदीप को अचानक पेट दर्द के साथ चक्कर आने के बाद भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि धूप और गर्मी में कार्य करने वाले लोगों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। ओपीडी में भी 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि धूप और गर्मी से लोग पूरी तरीके से बच कर रहें। अनावश्यक बाहर न निकलें तो बेहतर रहेगा। पेय पदार्थों का सेवन करते रहें, वहीं कोई असहजता दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed