फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The head representative was surrounded and beaten with sticks

प्रधान प्रतिनिधि को घेरकर लाठियों से पीटा

Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The head representative was surrounded and beaten with sticks
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी के प्रधान प्रतिनिधि की सोमवार देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हेें जिला अस्पताल भेजकर तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मदारभारी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिवेणी निषाद (35) बीती देर शाम गांव के बाहर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे। त्रिवेणी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार विपक्षियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

मारपीट में त्रिवेणी प्रसाद घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजकर तहरीर के आधार पर विपुल सिंह, विकास सिंह, विनीत, राजन व अशोक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ भीटी ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed