Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The government must state how safe daughters are: Ramachal

सरकार बताए, बेटियां कितनी सुरक्षित : रामअचल

Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The government must state how safe daughters are: Ramachal
सम्मनपुर के सिकंदरपुर स्थित एक विद्यालय में बुधवार को हुई पीडीए पंचायत को संबाे​धित करते सपा के
हजपुरा। सम्मनपुर के सिकंदरपुर स्थित एक विद्यालय में बुधवार को हुई पीडीए पंचायत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि आज बहन-बेटियां कितनी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल नारे देने से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। इसके लिए सुरक्षित माहौल, सम्मान और न्याय की व्यवस्था जरूरी है। रामअचल राजभर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मुद्दे पर केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कही। विधायक ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक मंच पर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए इन वर्गों की एकजुटता जरूरी है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान रवींद्र नाथ उपाध्याय, संजय राजभर, कमला प्रसाद वर्मा, सभईं राजभर, देवेंद्र भास्कर, प्रवीण शर्मा, कपिल देव वर्मा, मोहम्मद सईम, शंभूनाथ चौधरी, अंजनी लाल जायसवाल, सत्यप्रकाश मिश्र, उमापति तिवारी, राजू यादव, फूलचंद यादव, आलोक यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed