फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girl's statement will be made in the court today

Ambedkar Nagar News: किशोरी का आज कोर्ट मेंं होगा बयान

Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The girl's statement will be made in the court today
अंबेडकरनगर। शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने के मामले में मंगलवार को कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराया जाएगा। इस संगीन प्रकरण में आरोपी चिकित्सक डॉ. इंद्रेश यादव को पुलिस जेल भेज चुकी है। उसके सहयोगी वीरेंद्र यादव को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के बबुरा सेमरी गांव निवासी डॉ. इंद्रेश अकबरपुर सीएचसी में तैनाती के दौरान किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाया गया तो पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है। एक फरवरी को किशोरी की मां ने अकबरपुर कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि किशोरी का बयान होने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed