{"_id":"654fc0c20b0f62ed500986b4","slug":"the-girls-body-was-taken-out-of-the-grave-after-four-months-for-post-mortem-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-6255-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम के लिए चार माह बाद कब्र से निकाला गया बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम के लिए चार माह बाद कब्र से निकाला गया बच्ची का शव
Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। करीब चार माह पहले दफन किए गए डेढ़ वर्षीय बच्ची फलक के शव को एसडीएम सचिन यादव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने खोदाई कर शनिवार को बाहर निकलवाया। मामले में न्यायालय के आदेश पर करीब एक माह पहले आरोपी सुफियान, गुफरान, मोमिना खातून व शीबा पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। अब डीएम की अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला थाना क्षेत्र अलीगंज क्षेत्र के बिहरोजपुर सूरापुर गांव का है। बीते 9 जुलाई की रात्रि में डेढ़ वर्षीय फलक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मां रुखसार फातिमा ने अपने पट्टीदार सुफियान, गुफरान, मोमिना खातून व शीबा पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में अर्जी दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने बीते 5 अक्तूबर को थाना अलीगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया।
अलीगंज पुलिस ने आदेश का अनुपालन करते हुए हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। डीएम को पत्र लिखकर शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम सचिन यादव, सीओ संजयनाथ तिवारी, नायब तहसीलदार फकीरेदास व थानाध्यक्ष अलीगंज विजेन्द्र शर्मा ने शनिवार को गांव पहुंचकर कब्र खोदवाकर शव बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।