{"_id":"6715383d3c9ae2cb9d0bfe0f","slug":"the-future-of-children-will-improve-in-32-government-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123160-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 32 राजकीय विद्यालयों में संवरेगा बच्चों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 32 राजकीय विद्यालयों में संवरेगा बच्चों का भविष्य
Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 32 माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर क्लब का गठन कर युवाओं का भविष्य संवारा जाएगा। इसके लिए पहले चरण में राजकीय विद्यालयों का चयन कर बच्चों के लिए कॅरिअर क्लास चलेगी। इसमें कक्षा नौ से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को कॅरियर से संबंधित टिप्स देने के साथ ही आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
सभी पांच तहसीलों में स्थित तीन दर्जन से अधिक राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले चार हजार छात्र छात्राओं को काॅन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर कॅरिअर के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इन विद्यालयों में समय-समय पर एक दिवसीय कार्यशाला में आमंत्रित विशेषज्ञ व मास्टर प्रशिक्षक विद्यार्थियोंं का ज्ञान बढ़ाकर भविष्य संवारने की जानकारी देंगे। इंटरमीडिएट मेंं विषय चयन के बारे में बताने के साथ ही कई तरह की जानकारी दी जाएगी।
अक्तूबर माह के अंत में शिविर की शुरुआत होगी। इन शिविरों से माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बिना किसी कोचिंग या अन्य तरह की सहायता लिए हुए बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। माध्यमिक स्तर की पढ़ाई के दौरान ही युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकेगा।
विज्ञापन
जिला समन्वयक डॉ जेके पांडेय ने बताया कि बच्चों के कॅरिअर की जानकारी के लिए विविध कार्यक्रम संचालित हैं। विद्यालयों में कॅरिअर शिविर लगाने के साथ की कॅरिअर कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
-- -
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कल
समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से तक्षशिक्षा एकेडमी अकबरपुर में आयोजित की गई है। इसमें प्रत्येक विद्यालय से जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग से एक-एक सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागी बच्चों को सुबह साढे नौ बजे पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा।