फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   the furnaces Alcohol may destroy

शराब की भट्ठियों को नष्ट कराएं

Thu, 01 Oct 2015 10:04 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन

शराब की अवैध भट्ठियों को नष्ट किए जाने तथा शस्त्रों को प्राथमिकता के साथ जमा कराए जाने का निर्देेश दिया गया। जनपद से सटी सीमाओं पर गहन चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में मंडलायुक्त एसपी मिश्र ने चुनाव  कायों के लिए तैनात किए गए प्रभारी अधिकारियों से पूछताछ की और उन्हें निर्देशित किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका पूर्ण पालन तय करें। संवेदनशील गावों में व्यापक भ्रमण कर गणमान्य लोगों से लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अवैध शराब की बिक्री मामले में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिए। कहा कि शराब की भट्ठियों को हरहाल में नष्ट किया जाए। लगभग 7700 शस्त्र के सापेक्ष मात्र 550 शस्त्र ही जमा हो पाने पर उन्होंने कहा कि इसमें और तेजी लाई जाए। डीआइजी वीके गर्ग ने उपद्रवियों को पाबंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चारों चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से ही पूरी कर ली जाएं। सीमा पर वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही होटलों व धर्मशालाओं पर नियमित चेकिंग की जाए।  डीएम विवेक ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed