फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The festival will become an example for the strengthening of mutual brotherhood

आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए मिसाल बनेगा महोत्सव

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The festival will become an example for the strengthening of mutual brotherhood
आलापुर। आपसी भाईचारे व अमन-चैन के लिए आलापुर महोत्सव मिसाल बनेगा। आलापुर तहसील क्षेत्र की तहजीब और यहां की विरासत से लोगों को परिचित कराने के लिए ही इस महोत्सव की शुरुआत हुई है। यह बातें तीन दिवसीय आलापुर महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि आलापुर महोत्सव इस वर्ष की अपनी थीम ‘गंगा-जमुनी तहजीब, एकता की विरासत’ पर खरा उतरेगा। लोगों को इसके जरिए भाईचारे को मजबूत करने का संदेश मिलेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आलापुर महोत्सव के आयोजक का नाम इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आलापुर महोत्सव के जरिए क्षेत्र की कला, संस्कृति तथा यहां की भाषा को निखारने का जो प्रयास किया गया है, वह बहुत ही सराहनीय है। अवध की गंगा-जमुनी तहजीब वाला आलापुर महोत्सव हम सभी को शांति व अमन-चैन से एक साथ रहने का संदेश देगा। हम सभी को यहां की संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा। महोत्सव के माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ शिल्पकारों के उत्पादों को देखने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा। आशा व्यक्त की कि यह एक यादगार महोत्सव होगा। आलापुर महोत्सव लोगों को आलापुर की नायाब तहजीब से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पहले आलापुर महोत्सव का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूनम राय एवं अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर व आलापुर महोत्सव स्मारिका का विमोचन कर किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। महोत्सव के अध्यक्ष आर्य हरीश कौशलपुरी ने कहा कि आलापुर महोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के इरादे से कई अन्य प्रकार के आयोजन भी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष निखिल राव, समाजसेवी संजय निषाद, पूर्व शिक्षक देवेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी प्रमोद कुमार गुप्त, आयुष तिवारी, सौरभ शुक्ल, सचिन, सहसंयोजक प्रदीप तिवारी, साधना शुक्ला, महामंत्री सुरेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed