फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The fervor of devotees' faith was evident at the Aastikan Temple

Ambedkar Nagar News: आस्तीकन मंदिर में दिखी भक्तों की आस्था की रौनक

Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fervor of devotees' faith was evident at the Aastikan Temple
भीटी के खजुरी स्थित आस्तीकन मंदिर के मेले में खरीददारी करते श्रद्धालु
भीटी। क्षेत्र के खजुरी स्थित आस्तीकन मंदिर का मेला मंगलवार को पांचवें दिन भी लोगों की आवाजाही से गुलजार रहा। सुबह से ही आसपास के गांवों और कस्बों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती और जौनपुर समेत कई जिलों से आए लोगों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेले में मंदिर के आसपास से लेकर दुकानों की कतार तक अलग-अलग गतिविधियां दिखाई दीं। कहीं लोग खजला और मिठाई खरीदते नजर आए तो कहीं बच्चों ने खिलौनों की दुकानों पर पसंद की चीजें देखीं। घरेलू उपयोग का सामान लेने के लिए भी परिवार दुकानों पर पहुंचे। किसानों और बुजुर्गों की जरूरत का सामान बेचने वाले दुकानदारों के यहां भी ग्राहकों की आवाजाही रही। मेले में मंगलवार को बच्चों और युवाओं के बीच झूलों को लेकर खास आकर्षण रहा। परिवार के साथ आए बच्चे अपनी पसंद के झूले पर बैठते नजर आए। झूलों के आसपास अभिभावक बच्चों का इंतजार करते दिखे। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही रही। मेले में कई जगह लोग रुककर सामान खरीदते और खाते-पीते नजर आए। मंगलवार को भीड़ को देखते हुए मेला परिसर में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

भीटी के खजुरी स्थित आस्तीकन मंदिर के मेले में खरीददारी करते श्रद्धालु

भीटी के खजुरी स्थित आस्तीकन मंदिर के मेले में खरीददारी करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed