फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The fate of 40 thousand candidates will be imprisoned in ballot papers today

मतपेटियों में आज कैद होगी 40 हजार प्रत्याशियों की किस्मत

Wed, 28 Apr 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
The fate of 40 thousand candidates will be imprisoned in ballot papers today
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच आज जिले के 2754 मतदेय स्थलों पर 17 लाख से अधिक मतदाता लगभग 40 हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतपेटिका में प्रत्याशियों के भाग्य को बंद करने में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी बूथों पर जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस दौरान कड़े सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर जहां पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी, वहीं संवेदनशील बूथों पर पीएसी की भी तैनाती की जाएगी। इस बीच बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर न सिर्फ जायजा लिया, बल्कि जिम्मेदारों के साथ बैठक कर मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को जिले के 2754 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के 41, ग्राम प्रधान के 902, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 व ग्राम पंचायत सदस्य के 11 हजार 58 पदों के होने वाले मतदान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 952 मतदान केंद्र व 2754 मतदेयस् थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर गुरुवार को 17 लाख 19 हजार 450 मतदाता लगभग 40 हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को मतदान करने के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बुधवार को सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए। पेयजल, प्रकाश के साथ साथ आवागमन की भी समुचित व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए। इससे पहले डीएम व एसपी ने मतदान से जुड़े जिम्मेदारों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं से किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत सामने आई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील हुईं जिले की सीमाएं
29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया। जिले की सीमा पर कुल 27 बैरियर लगाए गए थे। प्रत्येक बैरियर पर न सिर्फ पुलिस कर्मी, बल्कि पीएसी की भी तैनाती की गई थी। इस दौरान किसी को भी जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो-दो बैरियर लगाए गए। ऐसे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 36 बैरियर लगाए गए। प्रत्येक बैरियर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। शाम पांच बजे से सक्रिय बैरियर पर से प्रत्येक आवागमन करने वाले वाहनों को सघन जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि गुरुवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तक जिले की सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। यदि किसी ने इस दौरान गड़बड़ी का प्रयास किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
32 अति संवेदनशील प्लस केंद्र
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि जिले में 29 अप्रैल को 952 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। इसमें 706 सामान्य मतदान केंद्र, जबकि 81 संवेदनशील, 33 अति संवेदनशील व 32 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यदि किसी ने भी मतदान में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास इस दौरान किया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 29 अप्रैल को 952 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया निपटाई जाएगी। बताया कि मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक कंपनी पैरा मिलिट्री, तीन कंपनी पीएसी को लगाया गया है। इसके अलावा दूसरे जनपद से आए ढाई हजार सिपाहियों के साथ-साथ 300 दरोगा, 200 हेड कांस्टेबल, 3 हजार होमगार्ड व पीआरडी जवानों को भी लगाया गया है।

शांतिपूर्ण ढंग से करें मतदान
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें। किसी भी लुभावन व दबाव में आकर मतदान न करें। यदि कोई उन पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाता है, तो इसकी तत्काल जानकारी जिम्मेदारों को दें। प्राथमिकता के आधार पर न सिर्फ उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा, बल्कि संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed