फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The faces of the students blossomed after the declaration of results

आईसीएससी बोर्ड के परिणाम घोषित होते ही खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after the declaration of results
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर क - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आईसीएसई व आईएससी-2021 का परीक्षा परिणाम घोषित ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के दो स्कूल ही इस बोर्ड से जुड़े हुए हैं। परिणाम आने के बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कोविड संक्रमण के इस दौर में जब तमाम अनिश्चितताएं थीं, तब बोर्ड व सरकार के निर्णय ने जो राहत पहुंचाई, अब उसका सुखद परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न बोर्ड की परीक्षाएं इस बार भी नहीं हो पाईं। नतीजा यह हुआ कि लंबे समय तक उहापोह की स्थिति छात्र-छात्राओं में बनी हुई थी। बाद में विभिन्न बोर्डों ने अलग-अलग मानक के अनुरूप परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया। इन्हीं मानकों के क्रम में आईसीएसई व आईएससी का परिणाम शनिवार को जैसे ही सामने आया तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संबंधित छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में कक्षा दस के 141 तथा कक्षा 12 के 92 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में खुशी गुप्ता 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान तो वहीं 97.75 प्रतिशत अंक के साथ आलोक तिवारी व शिवांश कसौधन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। 97.5 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर शरद प्रकाश रहे। इंटरमीडिएट वाणिज्य वर्ग में 92.25 प्रतिशत अंक के साथ अमिता सिंह व इशिका वर्मा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

90.5 प्रतिशत अंक के साथ नव्या तिवारी व शिक्षा वर्मा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। 88.75 प्रतिशत अंक के साथ अपूर्व त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। हाईस्कूल में 98.2 प्रतिशत अंक के साथ ऋषभ श्रीवास्तव टॉप पर रहे, जबकि 97.6 प्रतिशत अंक के साथ अंश दुबे व अंशिका यादव को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। 97.4 प्रतिशत अंक के साथ अदिति व अमीय शुक्ला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने शिक्षकों व शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले लक्ष्य को लेकर उन्हें और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। उधर, बसखारी स्थित इनफ्रंट इंडिया विद्यालय में भी मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन प्रबंधन ने किया।
बच्चों को मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा
परीक्षा परिणाम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। यह परिणाम यह बताता है कि हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना है। कोई न कोई सकारात्मक नतीजा हर मुश्किल दौर में निकलता है। ऐसे में धैर्य रखकर सिर्फ अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने जिस धैर्य का परिचय दिया, उसका सुखद परिणाम अब सामने आया है।

-फादर विल्सन, प्रधानाचार्य सेंट पीटर्स विद्यालय अकरबपुर
मेधावी बोले, उत्साहजनक है परिणाम
हाईस्कूल के छात्र ऋषभ श्रीवास्तव व अंश दुबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण का यह दौर बेहद कठिन था। ऑनलाइन पढ़ाई तो हम सब ने की, लेकिन क्लास में होने वाली पढ़ाई का महत्व अलग होता है। हमारे विद्यालय में फिर भी शिक्षकों ने काफी परिश्रम कर अलग-अलग विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इससे कोरोना के दौरान विद्यालय बंद रहने का ज्यादा दंश नहीं झेलना पड़ा। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्कूल खुलेंगे तो पढ़ाई और अच्छे ढंग से हो सकेगी। इंटरमीडिएट कॉमर्स वर्ग की अमिता सिंह व इशिका वर्मा ने कहा कि कोरोना के चक्कर में साल बर्बाद होने से बच गया। पिछले मूल्यांकन के आधार पर जो नतीजे घोषित हुए हैं, वह उत्साहजनक हैं। काश, अब कोरोना का संकट कम हो तो आगे और अच्छे ढंग से भविष्य को संवारा जा सकेगा। इंटर विज्ञान वर्ग की खुशी गुप्ता ने कहा कि मैं परीक्षा परिणाम से काफी उत्साहित हूं। अब आगे बढ़ने का मौका मिला है। मैं और बेहतर करने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed