फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The faces of 3.25 lakh people blossomed in Ramadan

Ambedkar Nagar News: रमजान में खिल गए सवा तीन लाख लोगों के चेहरे

Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The faces of 3.25 lakh people blossomed in Ramadan
अंबेडकरनगर। रमजान माह में जिले के बुनकरों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशी दी है। फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग पूरी होने का लाभ लगभग एक लाख पावरलूम से जुड़े सवा तीन लाख बुनकर परिवारों को मिला है। बुनकरों ने इस निर्णय का बढ़-चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन

वस्त्र उद्योग के लिए अंबेडकरनगर जनपद की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां के बने कपड़ों की डिमांड विदेशों तक में है। टांडा टेरीकाॅट के नाम से प्रसिद्ध रहे वस्त्र उद्योग में अब यहां काॅटन व अन्य तरह के भी कपड़े बनने लगे हैं। वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्व में यहां बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की सुविधा दी जा रही थी। बीते कुछ समय से इस सुविधा को बंद कर दिया गया जिसके बाद से बुनकरों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था। कई प्रतिनिधिमंडल ने न सिर्फ अंबेडकरनगर बल्कि अन्य जनपदों से भी मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों व शासन के अफसरों से मुलाकात कर फ्लैट रेट पर बिजली की मांग की थी।
विज्ञापन

अब शासन ने इस मांग को पूरा करने की हरी झंडी दे दी है। बीते दिन देर शाम जैसे ही यह खबर बुनकरों को मिली उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। बुनकर एकता विकास समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय अत्यंत दूरगामी परिणाम वाला है। अब बुनकरों को फिर से बड़ी राहत मिली है। बुनकर फेडरेशन के अध्यक्ष नदीम अंसारी, खुर्शीद, हाजी कौसर, सरफराज, हाजी हेलाल व वसीम आदि ने अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय वस्त्र उद्योग को बड़ी राहत प्रदान करेगा। बुनकरों ने डीएम अविनाश सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी तरफ से किए गए प्रयासों ने भी असर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं बुनकर बाहुल्य क्षेत्र
जिले में कुल एक लाख के करीब पावरलूम स्थापित हैं। अकबरपुर नगर के अलावा टांडा, इल्तिफातगंज, हंसवर, हीरापुर, भूलेपुर, बसखारी, किछौछा, जलालपुर, मिझौड़ा, नरियांव, जहांगीरगंज आदि क्षेेत्रों में पावरलूम स्थापित हैं। इनसे बड़ी तादाद में पावरलूम संचालक व बुनकर मजदूर आदि जुड़े हुए हैं। बड़े पैमाने पर पावरलूम को देखते हुए ही बीते दिनों जिले को एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत वस्त्र उद्योग के रूप में चुना गया है।


इस तरह मिलेगी छूट
बुनकरों के अनुसार फ्लैट रेट की सुविधा एक अप्रैल 2023 से मानी जाएगी। इसमें आधा हार्स पावर से ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले पावरलूम संचालकों को 300 रुपये प्रतिमाह व नगरीय क्षेत्र में आधा हार्स पावरलूम संचालकों को 400 रुपये का भुगतान करना है। एक हार्स पावर तक के ग्रामीण क्षेत्र के पावरलूम संचालकों को 600 रुपये तथा नगरीय क्षेत्र के पावरलूम संचालकों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। पांच हार्स पावर तक के कुल बिजली क्षमता वाले बिजली कनेक्शन पर यह सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed