फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The exercise to get rid of the problem of water logging has started from now

जलभराव की परेशानी से छुटकारे की कवायद अभी से शुरू

Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
The exercise to get rid of the problem of water logging has started from now
अंबेडकरनगर। बरसात में होने वाली जलभराव की परेशानी से शहरवासियों को राहत पहुंचाने की कवायद नगर पालिका परिषद ने अभी से ही शुरू कर दी है। इसके चलते ही बरसात के दिनों में जलभराव की भीषण समस्या से जूझने वाले इलाकों में जलनिकासी बेहतर बनाने के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के साथ ही गंदगी व मिट्टी के कारण चोक पड़े नालों व नालियों की साफ सफाई भी बरसात से पहले सुनिश्चित कराने का कार्य होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले ऐसे मोहल्लों व क्षेत्रों पर विशेषतौर से नजर रहेगी जहां बीते साल हुई बरसात के दौरान जलभराव को दूर करने के लिए सड़कों को तोड़ना तक पड़ा था। इस दौरान कई मोहल्लों की अधिकांश गलियां कई दिनों तक पूरी तरह से जलमग्न रही थी। सड़कों पर भरा गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया था। विशेष तौर पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव मोड़ तक, सब्जी मंडी, नई सड़क, अकबरपुर तमसा मार्ग, जौहरडीह समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव की खास तैार पर ज्यादा समस्या रही थी। इससे परेशान व नाराज लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर काम काज में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

इसके चलते ही इस बार अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले ही जलभराव की व्याप्त समस्या को दूर कराने की कवायद शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह ने बताया कि जलभराव समस्या इस बार न उत्पन्न हो, इसके लिए चोक नाले व नालियों की साफ सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू कराया गया है। इसमें जेसीबी मशीन का भी प्रयोग किया जा रहा है। बताया कि बीते साल जिन क्षेत्रों में जलभराव समस्या को दूर कराने के लिए सड़क को काटा गया था, वहां इस बार जलनिकासी व्यवस्था को पहले से ही बेहतर बनाने के लिए भूमिगत पाइप लाइन भी बिछाने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद बरसात से पहले ही जलभराव के लिए आशंकित क्षेत्रों में समय रहते जलनिकासी के उचित इंतजाम की कवायद करायी जा रही है। इसके चलते जिन क्षेत्रों में जलभराव होने पर तोड़ना पड़ता है, वहां जल निकासी को भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के साथ ही बरसात से पहले ही नाले व नालियों की साफ सफाई भी करायी जा रही है।
सरिता गुप्ता, अध्यक्ष अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed