फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The effect of lunar eclipse will remain on the zodiac signs for 90 days

Ambedkar Nagar News: 90 दिनों तक राशियों पर रहेगा चंद्र गहण का प्रभाव

Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The effect of lunar eclipse will remain on the zodiac signs for 90 days
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। रविवार को रात 9:57 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हुआ चंद्र ग्रहण 11:42 बजे पूर्ण और 1:59 बजे मोक्ष की अवस्था में पहुंचा। ज्योतिषाचार्य आचार्य अरुण पांडेय ने बताया कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

विशेष रूप से उन जातकों पर इसका असर अधिक देखने को मिलेगा, जिन पर वर्तमान में गुरु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है। मेष, वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। आचार्य के अनुसार, इस समय कार्यक्षेत्र में अड़चनें, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ और पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों में तनाव की संभावना रहती है। आर्थिक नुकसान की संभावना भी पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं की जा सकती। चंद्र ग्रहण केवल ग्रहण काल तक ही सीमित नहीं रहता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव लगभग 90 दिनों तक बना रहता है। ऐसे में जिन राशियों के लिए यह ग्रहण प्रतिकूल है, उन्हें आने वाले तीन महीने तक सतर्क रहने और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आचार्य अरुण पांडेय ने कहा कि ग्रहण काल में स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देना आवश्यक है। महत्वपूर्ण कार्य, निवेश या किसी नए प्रारंभ को ग्रहण काल में टालना उचित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed