फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dream of housing will be fulfilled, budget of 6.43 crores will be available

आवास का सपना होगा पूरा, 6.43 करोड़ का मिलेगा बजट

Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
The dream of housing will be fulfilled, budget of 6.43 crores will be available
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 473 पात्रों के लिए खुशखबरी है। पक्के आवास में रहने का उनका सपना साकार होने को है। 66 पात्रों को पहली तथा 407 पात्रों को दूसरी किस्त मिलने वाली है। नगरीय विकास अभिकरण विभाग ने पात्रों की सूची अनुमोदन के लिए भेज दी है। शासन से जल्द ही पात्रों के खाते में सीधे छह करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से सभी शहरी गरीबों को वर्ष 2018 से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पक्के आवास का लाभ दिया जा रहा है। नगर पालिका अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, नगर पंचायत इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा के कुल 13 हजार 753 पात्रों का चयन इस योजना के तहत हुआ था। इनमें से अब तक 13 हजार 625 पात्रों को पहली किस्त मिल चुकी है। ज्यादातर पात्र दूसरी व तीसरी किस्त भी पा चुके हैं।
विज्ञापन

407 पात्रों ने पहली किस्त खर्च करने के साथ ही उपभोग प्रमाणपत्र डूडा को सौंप दिया था। स्थलीय सत्यापन में निर्माण कार्य संतोषजनक मिलने पर डूडा ने प्रत्येक पात्र को दूसरी किस्त की डेढ़ लाख रुपये की राशि दिलाने के लिए उनकी सूची अनुमोदन के लिए भेज दी है। उम्मीद है कि यह सूची अगले सप्ताह जिला प्रशासन से होते हुए शासन तक पहुंच जाएगी। इसके बाद पात्रों के खाते में सीधे भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा 66 पात्र ऐसे हैं जिन्हें योजना के तहत जल्द ही पहली किस्त का लाभ मिलने वाला है। इनकी भी सूची जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दी गई है। योजना के तहत इन्हें 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इससे वे अपने घर का निर्माण शुरू करा सकेंगे।
अकबरपुर नगर के 16 पात्रों को पहली किस्त, 351 को दूसरी, टांडा में 16 को पहली, 15 को दूसरी, अशरफपुर किछौछा में 30 को पहली, सात को दूसरी, जलालपुर में एक को पहली, चार को दूसरी, इल्तिफातगंज में तीन को पहली व 30 पात्रों को दूसरी किस्त का लाभ मिलेगा।
वर्ष 2018 में चिंह्नित 13 हजार 753 पात्रों में से 62 पात्र ऐसे हैं जिन्हें योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है। फिलहाल नगरीय विकास अभिकरण ने इन दिनों इनके सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। विभाग के मुताबिक जल्द ही इन पात्रों को भी प्राथमिकता के आधार पर पक्के आवास का लाभ दिलाया जाएगा।

पात्रों की सूची अनुमोदन के लिए भेजी जा चुकी है। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है।
-मोहनलाल गुप्त, एसडीएम/प्रभारी डूडा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed