{"_id":"635d7036b7ae0c3f39054a50","slug":"the-doctor-did-not-reach-the-hospital-on-time-ambedkar-nagar-news-lko6547527161","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से अस्पताल नहीं पहुंचीं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से अस्पताल नहीं पहुंचीं चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। महिला चिकित्सालय जलालपुर में चिकित्सकों व कर्मचारियों की लेटलतीफी शनिवार को दिखाई पड़ी। यहां तैनात दोनों महिला चिकित्सक निर्धारित समय से करीब 40 मिनट विलंब से पहुंचीं। इससे महिला मरीजों को इंतजार के लिए विवश होना पड़ा। अस्पताल में साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है।
जलालपुर क्षेत्र की आधी आबादी को बेहतर उपचार की सुविधा दिलाने के लिए महिला चिकित्सालय संचालित है। यहां चिकित्सकों व कर्मचारियों की लेटलतीफी के चलते अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
शनिवार को साढ़े 10 बजे तक जफराबाद से आईं जैनब फातिमा, मित्तूपुर की सीमा, सोहगूपुर की रीमा, जैनापुर की रवीना सहित 20 से अधिक महिला मरीज अपने तीमारदारों के साथ चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक डॉ. शशिबाला व डॉ. रमा वर्मा के अलावा फार्मासिस्ट रविश्याम अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। मरीजों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गईं लेकिन चिकित्सक नहीं आए। स्वास्थ्यकर्मी मधुरिमा देवी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, उमाकांत शर्मा व आशा देवी मौजूद रहीं।
करीब 40 मिनट बाद चिकित्सकों व फार्मासिस्ट के पहुंचने पर मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों की लेटलतीफी के अलावा पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। मरीजों व तीमारदारों ने इसे भी बेहतर कराए जाने की मांग की है।
संबंधित चिकित्सक व कर्मी से जवाब तलब किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। जवाब संतोषजनक न रहा तो उसके अनुरूप निर्णय भी होगा।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ