फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The district's ranking dropped by four places on the CM dashboard

Ambedkar Nagar News: सीएम डैशबोर्ड पर चार पायदान लुढ़की जिले की रैंकिंग

Wed, 19 Mar 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 19 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The district's ranking dropped by four places on the CM dashboard
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग लगातार दो माह से गिर रही है। फरवरी की रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में 11वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि फरवरी में रैंकिंग सातवें स्थान पर थी। इसको लेकर डीएम व सीडीओ ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सबसे खराब प्रगति पर सहायक निदेशक मत्स्य काे प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, अन्य विभागों को भी सुधार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

दिसंबर तक सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग दूसरे से तीसरे स्थान पर चल रही थी। जनवरी में रैंकिंग लुढ़कना शुरू हुई, जिसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। फरवरी में पोर्टल पर फीडिंग में मत्स्य विभाग की रैंकिंग सबसे ज्यादा खराब रही है। अंतिम दिन फीडिंग में नया डेटा लाने की वजह से सात अंक कट गए।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई, जिसके बाद सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सहायक निदेशक मत्स्य राजेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा बिजली विभाग, जल जीवन मिशन, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग की योजनाओं को सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि सभी विभागों की मॉनीटरिंग शुरू की गई है। सहायक निदेशक मत्स्य को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ अन्य विभागाें को चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद भी सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed