{"_id":"6a3c0b92f79beb6f4c0e123a","slug":"the-district-hospitals-electricity-supply-is-messed-up-patients-are-suffering-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159199-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बेपटरी, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बेपटरी, मरीज बेहाल
विज्ञापन
अकबरपुर में बिजली फाल्ट ठीक करते बिजलीकमी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बेपटरी रही। 132 केवी कोटवा महमदपुर पॉवर हाउस से आने वाली अंडरग्राउंड केबल खराब होने के कारण परचा बनवाने से लेकर अन्य तमाम जांच व ऑपरेशन सेवाएं प्रभावित हुईं। करीब 36 घंटे बीतने के बाद भी बिजली विभाग मरम्मत नहीं करा पाया है। ऐसे में इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात केबल में फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने अकबरपुर बिजली घर के वीआईपी फीडर से वैकल्पिक आपूर्ति शुरू कराई लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लगातार ट्रिपिंग से मरीज बेहाल हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों परेशान होना पड़ा। परचा बनाने से लेकर तमाम कामकाज प्रभावित रहा। बिजली चालित मशीनों के बंद होने से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांचें प्रभावित हुईं और जांच कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौटने को मजबूर दिखे।
वार्डों में भर्ती मरीजों की हालत भी दयनीय रही। पंखे और अन्य उपकरण बार-बार बंद होने से मरीज उमस और गर्मी से बेहाल रहे। नतीजतन दिन भर रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही और अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होती रही। एक्सईएन प्रेमचंद ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल होने के कारण फाल्ट ढूंढने में समय लग गया। ट्रांसमिशन के पीछे फाल्ट पकड़ में आया है। यहां मरम्मत कराने की तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार तक निर्बाध आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां भी होती रही कटौती
जिले के कई अन्य हिस्सों में भी बिजली कटौती का दौर जारी रहा। मरैला बिजली घर से संचालित तारा खुर्द गांव में फॉल्ट के चलते कई घंटे तक आधे गांव की बिजली गुल रही। अकबरपुर बिजली घर के पटेलनगर, कुर्की, साउथ वेस्ट, वीआईपी सहित अन्य बिजली घरों पर भी पूरे दिन ओवरलोड के चलते बिजली की कटौती से दो लाख से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। टांडा और जलालपुर में भी बिजली आपूर्ति में कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात साढ़े आठ बजे सदरपुर फीडर ओवरलोड के चलते बंद हो गया। साढ़े नौ बजे कुर्की फीडर भी ट्रिप होकर बंद हो गया जिसकी आपूर्ति रात साढ़े दस बजे बहाल हो सकी। इसके बाद 10:15 बजे टाउन फीडर की बाधित बिजली 11:15 बजे सुचारू हो सकी। तुरंत बाद साउथ वेस्ट बिजली घर की बिजली बाधित हो गई, जो रात सवा 12 बजे बहाल हुई जिसके बाद उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली।
वर्जन
फाल्ट को ढूढ़ लिया गया है। बृहस्पतिवार को ठीक करा दिया जाएगा। बिजली घर ओवरलोड चल रहे हैं। ऐेसे में उपभोक्ता जरूरी उपकरण ही चलाएं।
- रजनीश श्रीवास्तव, एक्सईएन