{"_id":"6b0081477de1c2249407011a","slug":"the-dilapidated-roads-of-alapur-will-get-a-makeover-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169579-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आलापुर की जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आलापुर की जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए शासन ने करीब 5.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 1.46 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कुल 5.95 किलोमीटर सड़कों की दशा सुधरेगी।
सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। कई स्थानों पर सड़कें इतनी जर्जर हैं कि वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने इन मार्गों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को सौंपी गई है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
आलापुर के माया कुमार अग्रहरि, अभिषेक निषाद और शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों तक पहुंचने में सुविधा होगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी सहूलियत मिलेगी।
निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अश्विनी पांडेय ने बताया कि स्वीकृत मार्गों के निर्माण और मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
इन चार सड़कों पर खर्च होंगे 5.05 करोड़ रुपये
शासन से स्वीकृत परियोजनाओं में राजेसुल्तानपुर के तिहायतपुर में धारूपुर-राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर भानू प्रताप सिंह के खेत से सीएचसी होते हुए गोदलपुर दलित बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए 155.24 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसकी पहली किस्त 43.39 लाख रुपये है। भरतपुर इंटर कॉलेज से कल्यानपुर तालुकेदार संपर्क मार्ग के लिए 124.78 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी पहली किस्त 36.54 लाख रुपये जारी की गई है। बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग से रन्नापुर होते हुए खतमीपुर निषाद बस्ती संपर्क मार्ग के लिए 119.08 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसकी पहली किस्त 34.87 लाख रुपये है। इसी तरह न्योरी-रामनगर-चहोड़ा खास से कवई अंजनपुर मार्ग होते हुए प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद मठिया से पाल का पूरा संपर्क मार्ग के लिए 106.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किस्त 31.21 लाख रुपये जारी हुई है।