{"_id":"62892320aec8f50f1b040f98","slug":"the-deceased-and-pensioners-are-also-getting-pm-kisan-samman-nidhi-ambedkar-nagar-news-lko6316464178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक व पेंशनधारी भी पा रहे पीएम किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक व पेंशनधारी भी पा रहे पीएम किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों के सत्यापन में मृतक व पेंशनधारी भी इस योजना का फायदा उठाते पाए गए हैं। भीटी तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव में हुए सत्यापन के दौरान योजना का फायदा पा रहे 40 ऐसे अपात्र किसान पकड़ में आए हैं। इनमें कुछ किसानों की मृत्यु हो चुकी थी तो कई अन्य कई अन्य किसान पहले से ही पेंशन सुविधा का फायदा उठा रहे थे। इसके बावजूद उन्हें किसान सम्मान निधि भी मिल रही थी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे पात्रों के सत्यापन को लेकर शुक्रवार को टीम सेमरी गांव पहुंची। यहां पर लगभग 400 किसानों के सत्यापन का कार्य किया गया। सत्यापन के दौरान 40 किसान ऐसे मिले जो जो पात्रता श्रेणी में नही आते थे। इसके बावजूद वह योजना का लाभ उठा रहे थे। इनमें से कुछ किसान तो दिवंगत तक हो चुके थे। मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि शेरबहादुर वर्मा, लेखपाल जितेंद्र कुमार, सचिव राजशेखर सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी आदि ने सूची के आधार पर किसानों का मिलान करते हुए पात्रता के मानकों को जांचा।
ग्रामीणों का कहना कि जांच का दायरा बढ़ेगा तो अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में अपात्र किसान योजना का फायदा उठाते पाए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि जिले में सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। अपात्र पाए जा रहे किसानों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए शासन भेजी जाएगी।