{"_id":"bb6ee6aa54fb740c8ba8303a2b2e5245","slug":"the-death-of-the-young-man-being-electrocuted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीपुर गांव निवासी रामउजागिर (36) पुत्र चौथीराम साइकिल से बरियावन बाजार जा रहा था। गांव से कुछ दूर आया था कि वह लघुशंका के लिए रुका। साइकिल खड़ी कर वह जैसे ही सड़क के किनारे गया, तभी विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
यह कि वह जिस स्थान पर खड़ा था, वहां एक पेड़ था। ऊपर से विद्युत तार पेड़ से छूते हुए गुजरा था। मिट्टी में नमी होने के चलते पेड़ से करंट जमीन में भी उतर आया था। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आपूर्ति ठप होने के बाद उसे उस स्थान से हटाया जा सका।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ सम्मनपुर वासुदेव राणा मौके पर पहुंचे, और शव को अभिरक्षा में ले लिया। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने पुलिस से दोषी अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन