{"_id":"ebe8462aa58ec35a1e80adc3ce6aae95","slug":"the-death-of-the-student-scorched-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलस कर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलस कर छात्रा की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजय सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रुचि थाना क्षेत्र के ही पिगरियावां गांव स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार को भी वह विद्यालय गई हुई थी। दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह विद्यालय से घर पहुंची। ड्रेस बदलने के लिए उसने दुपट्टा कमरे में रखे इन्वर्टर के बगल में रख दिया और कपड़े बदलने लगी।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक दुपट्टा इन्वर्टर के तार पर गिरा था। तार कहीं से कटा होने के चलते उसमें शार्ट सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। रुचि जलते हुए दुपट्टे को नहीं देख सकी। इससे उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने स्वयं बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने गुहार मचा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रुचि गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे फैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन