फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The crowd in OPD derailed the system

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में उमड़ी भीड़ से व्यवस्था बेपटरी

Mon, 30 Jun 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The crowd in OPD derailed the system
.जिला अस्पताल में परचा बनावने के लिए लगी भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। सोमवार को ओपीडी खुलते ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। आलम यह था कि रोगियों को परचा बनवाने के लिए गेट तक लाइन लगानी पड़ी। सुरक्षा में लगे गार्ड भीड़ को नियंत्रित करते रहे। भीड़ के कारण कई बार आगे लगने को लेकर लोगों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1370 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें लगभग 200 से 250 मरीज मरीज पेट रोग से परेशान थे। आंख और खुजली के भी मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही। भीड़ बढ़ने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई। सबसे अधिक भीड़ परचा बनने वाले काउंटर पर रही जो गेट तक रही, लेकिन कई लोगों ने आभा एप से परचा कटवाया। ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने में भीड़ तो उतना अधिक नहीं थी लेकिन एक्सरे व अल्ट्रासाउंड में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इलाज तो मिला, परचा बनवाने में छूट गए पसीने
जलालपुर के अंबरपुर गांव के रहने सचिन ने बताया कि उसे सिर में दर्द की समस्या थी जिसे कई बार दिखाने के बाद फायदा नहीं हुआ तो वह अस्पताल आया। भीड़ इतनी थी कि परचा बनवाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार गई हिम्मत तो करीबी का लिया सहारा
कटेहरी के मंशापुर में रहने वाले सुमई शरीर दर्द की दवा लेने आए थे। इससे पहले वह भीड़ देख कर अपनी हिम्मत हार गए, एक करीबी को लाइन में खड़ा किया। कहा चिकित्सक को दिखाना कठिन नहीं था जितना परचा बनना था।

सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बढ़ जाती है। इसके लिए कुछ समस्याएं होती हैं। परचा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मैं स्वयं देखता हूं। जहां भी कोई समस्या होती है उसे सही कराया जाता है।

- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed